केंद्र सरकार, राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA को लेकर निराशाजनक खबर सामने आई है। जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते (DA) में केवल 2% की बढ़ोतरी हो रही है। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPIN (All India Consumer Price Index – IW) के ताजा आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे DA वृद्धि का प्रतिशत कम रहेगा।
ताजा जारी आंकड़ो के हिसाब से दिसम्बर महीने के AICPIN के आंकड़ों में गिरावट हुई है, सरकार की तरफ से दिसंबर 2024 का आंकड़ा जारी किया गया है और इस आंकड़ो में AICPI इंडेक्स 143.7 पे थम गया।
दिसंबर 2024 का AICPIN इंडेक्स
श्रम मंत्रालय द्वारा जारी दिसंबर 2024 का AICPI इंडेक्स 143.7 रहा, जो कि नवंबर 2024 के मुकाबले कमी दर्शाता है। AICPIN इंडेक्स का सीधा असर महंगाई भत्ते (DA) की गणना पर पड़ता है, और इसी आधार पर कर्मचारियों और पेंशनरों का DA तय किया जाता है।
DA वृद्धि पर असर
- AICPIN आंकड़ों में गिरावट के कारण जनवरी 2025 से महज 2% की बढ़ोतरी होगी।
- महँगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी के कारण DA 53% से बढ़के 55% पे जा पहुँचा है।
- इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदों को झटका लगा है, क्योंकि पहले 3% या इससे अधिक वृद्धि की संभावना जताई जा रही थी।
- मौजूदा DA 53% है और महज 2% की बढ़ोतरी हुई है जिससे कर्मचारियो और पेंशनभोगियों को झटका लगा है।
- उम्मीद थी कि कम से कम 56% DA होगा, लेकिन अब 55% से ही संतोष करना पड़ेगा।
कर्मचारियों में निराशा
पिछले कुछ महीनों में महंगाई दर में उतार-चढ़ाव देखा गया, जिससे DA में अच्छी वृद्धि की उम्मीद थी। लेकिन AICPIN इंडेक्स में गिरावट के कारण सिर्फ 2% की बढ़ोतरी से कर्मचारी और पेंशनभोगी निराश हैं।
आगे क्या?
अब सभी की नजरें आगामी महीनों के AICPIN आंकड़ों पर हैं। यदि आगामी महीनों में इंडेक्स में उछाल आता है, तो जुलाई 2025 में DA वृद्धि अधिक हो सकती है।
निष्कर्ष
जनवरी 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA में मात्र 2% की बढ़ोतरी मिलेगा। AICPIN के ताजा आंकड़ों में गिरावट के कारण यह वृद्धि अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा मार्च 2025 में की जाएगी। अप्रैल की सैलरी और पेंशन के साथ इसका भुगतान होगा। इसके अलावा 3 महीनो का एरियर भी मिलेगा।