सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर को लेकर अहम अपडेट सामने आ चुका है। इस लेख में हम जानेंगे कि 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है और इसका वेतन व पेंशन पर क्या असर पड़ेगा। इसके अलावा बजट से सीनियर सिटीजन को क्या मिला इस खबर को भी जानेंगे।
8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर फिक्स?
सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थीं कि फिटमेंट फैक्टर 2.86 या 3.0 तक जा सकता है, लेकिन वास्तविकता यह है कि फिटमेंट फैक्टर कई आर्थिक पहलुओं पर निर्भर करता है। सरकार का लक्ष्य अगर 26% से 30% तक वेतन और पेंशन में वृद्धि करना है, तो फिटमेंट फैक्टर 2.28 रह सकता है। अगर सरकार इससे कम फिटमेंट फैक्टर तय करती है, तो वेतन में केवल 15% से 20% तक की ही वृद्धि होगी, जो कि कर्मचारियों के लिए काफी नहीं होगी।
क्या कहती हैं कर्मचारी यूनियनें?
- केंद्रीय कर्मचारी यूनियनें 2.80 के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रही हैं, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि सरकार इसे 2.15 से 2.30 के बीच रख सकती है।
- यूनियन के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर 2.80 होने पर न्यूनतम मूल वेतन ₹50,000 तक हो जाएगा।
- अगर सरकार 2.28 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो मूल वेतन ₹41,000 हो सकता है और मूल पेंशन ₹21,000 तक हो सकती है।
8वें वेतन आयोग से कितना होगा नया वेतन?
8वें वेतन आयोग में नए वेतन का निर्धारण 31 दिसंबर 2025 की बेसिक सैलरी के आधार पर किया जाएगा। इस वेतन को 2.28 या 2.80 फिटमेंट फैक्टर से गुणा करके नई बेसिक तय होगी।
फिटमेंट फैक्टर | न्यूनतम मूल वेतन (₹) | न्यूनतम पेंशन (₹) |
---|---|---|
2.28 | ₹41,000 | ₹21,000 |
2.80 (यूनियन की मांग) | ₹50,000 | ₹25,000 |
महंगाई भत्ता (DA) कैसे तय होगा?
8वें वेतन आयोग में महंगाई भत्ता (DA) शून्य से शुरू होगा, क्योंकि वर्तमान DA फिटमेंट फैक्टर में मर्ज हो जाएगा।
- जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% प्रति छमाही बढ़ाया जाएगा।
- यदि बेसिक सैलरी ₹45,000 है और फिटमेंट फैक्टर 2.28 है, तो नई बेसिक ₹1,02,600 हो सकती है।
बजट 2025 से सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी?
सीनियर सिटीजन और पेंशनभोगियों को बजट से खुशखबरी मिली है। अगर उन्होंने अपना पैसा सेव करके रखा है तो उसके ऊपर जो ब्याज मिलता है उसपे 1 लाख तक रिबेट दी जाएगी।
निष्कर्ष
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर और वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। हालांकि, सरकार का निर्णय अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन फिटमेंट फैक्टर 2.15 से 2.30 के बीच रहने की संभावना अधिक है।